Posts

Showing posts from March, 2019

बालाकोट के बाद भारत के पास क्या हैं विकल्प

अमरीका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो आतंकवादी संगठनों पर ठोस कार्रवाई करे. उसने ये भी कहा है कि अगर भारत पर फिर से आतंकी हमला हुआ तो इलाक़ाई शांति के लिए ठीक नहीं होगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमरीका ने पाकिस्तान से उसकी धरती पर चल रहे आतंकवादी संगठनों के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई करने की बात कही है. ख़बर के मुताबिक़ ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है, ''पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों के ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाने चाहिए.'' भारत की ओर से किए गए बालाकोट एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तानी एयरफोर्स की कार्रवाई पर अमरीकी अधिकारी ने हालांकि ज़्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी हम हालात का जायज़ा ले र हे हैं और फ़िलहाल इस पर अधिक बोलना ठीक नहीं रहेगा. हालांकि उन्होंने इस बात की तरफ़ ध्यान दिलाया कि पाकिस्तान ने हाल ही में कुछ चरमपंथी संगठनों को मिलने वाली फंडिग रोकी है साथ ही जैश को मिलने वाली कुछ सुविधाओं पर भी पाबंदी लगाई है. युद्ध मुहाने पर खड़े पड़ोसी? पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय सेना की एय...

लोकसभा चुनाव 2019: पुलवामा और बालाकोट के बाद कितनी बदली विपक्ष की सियासत

इसी साल फरवरी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए चरमपंथी आत्मघाती हमले और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की ख़बर के बाद भारत में राजनीतिक माहौल बदला है. इस बदले हुए राजनीतिक माहौल में विपक्ष की रणनीति और गठबंधन के समीकरण भी बदल रहे हैं. लोकसभा सीटों के लिहाज़ से सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और लोकदल के गठबंधन ने कांग्रेस पार्टी के लिए दो सीटें छोड़ी हैं- रायबरेली और अमेठी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कह चुके हैं कि इन सीटों को छोड़ने का मतलब यही है कि कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल है लेकिन कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है. इन सबके बीच क्या बदले राजनीतिक माहौल में गठबंधन के गणित में कोई बदलाव हो सकता है? बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया कहते हैं, "जहां हमारी ताक़त है अगर कांग्रेस हमें वहां सीटें देती है तो हम कांग्रेस को बदले में सीटें क्यों नहीं देंगे? बिल्कुल देंगे." भदौरिया का मतलब राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से है जहां बहुजन समाज पार्टी उम्...