Posts

Showing posts from April, 2019

मुंगेर: चुनाव में बाहुबलियों का ज़ोर, पर मुद्दों से बंदूक बनाने वाले गायब

"पहले यहां बहुत मज़दूर थे तो नेता सब वोट के लिए खुशामद करने आते थे. अब यहां सिर्फ 50 मजदूर आते हैं, तो नेता सब क्यों आएंगे. हम मरे हुए लोग हैं." 94 साल पुरानी बंदूक बनाने वाली कंपनी के मालिक नवल चन्द्र राणा ने बहुत लाचारगी से ये बात कही. वो और उनके जैसे कई बंदूक कंपनियों के मालिक मुंगेर किला क्षेत्र के गन फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एऱिया में एक पेड़ के नीचे बैठे है. बेकाम और बेगार जैसे. तकरीबन एक किलोमीटर के दायरे में फैले इस इंडस्ट्रियल एरिया में कभी 36 बंदूकें बनाने वाली कंपनियां थी. लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा है. सिर्फ फाइजर गन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में ही अभी बंदूक बनाने का काम चल रहा है. बीबीसी की टीम वहां पहुंची तो मोबाइल पर "बाजीगर मैं बाजीगर....." गाना बज रहा था. पास ही में बंदूक का एक पुर्जा बना रहे महेश कहते है, "हमने जिंदगी भर बंदूक ही बनाई लेकिन अब बंदूक बनाने का काम ही नहीं रहा. अब तो जिस दिन 200 रुपए कमा ले, उस दिन सुकून है." कभी मुंगेर में बंदूक कारखाने में 1800 से ज्यादा कारीगर थे लेकिन अब महज 50 रह गए हैं. मुंगेर के आस पास के इलाकों के ...

Lok Sabha Election: EVM पर कैसे वोट करें? बस इन बातों का रखिए ध्यान

आप की उम्र कितनी है? याद रखें कि वोट देने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल ज़रूर होनी चाहिए. अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम रजिस्टर हो गया हो तो आप मतदान केंद्र पर जाइए. आपकी बारी आने पर एक पोलिंग ऑफ़िसर आपकी पहचान की पुष्टि करेगा. आईडी कार्ड के तौर पर आपके पास मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पासबुक में से कोई एक चीज़ लेकर जाएं. आपको वोटर रजिस्टर पर दस्तख़त करने होंगे और इसके बाद दूसरा पोलिंग ऑफ़िसर आपको एक दस्तख़त की गई वोटर पर्ची देगा. इसके बाद एक तीसरा पोलिंग ऑफ़िसर आपकी वोटर पर्ची लेकर बैलट बटन दबाएगा. ये बटन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की कंट्रोल यूनिट पर लगा होता है. अब आप अपना वोट देने के लिए तैयार हैं. आपको वोटिंग वाले कमरे का रास्ता बताया जाएगा जहां आप वोटिंग के लिए रखी हुई ईवीएम मशीन देखेंगे. यही मशीन आपका वोट दर्ज करेगी. दरअसल ये एक मशीन है जिस पर बटन के बगल में चुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवारों के नाम लिखे होते हैं और साथ ही उनकी पार्टियों के चुनाव चिन्ह छपे होते हैं. उम्मीदवार का नाम उस इलाके में प्रचलित भाषा में लिखा हो...

आईपीएल-2019: पंजाब ने दिल्ली को 14 रन से हराया

आर अश्विन की कप्तानी में खेल रही पंजाब की टीम सही मायने में सोमवार को तब किंग्स साबित हुई जब उसने लगभग हारी हुई बाज़ी अपने नाम कर हैरतअंगेज़ अंदाज़ में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया. कहां तो एक समय जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17वें ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन था और कहां वह 20 ओवर भी नही खेल सकी और 19.2 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई. दिल्ली को इस मैच में बेहद ख़राब शुरूआत मिली जब पिछले मैच में 99 रन बनाने वाले पृथ्वि शॉ आर अश्विन की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर के एल राहुल के हाथों कैच हो गए. कौन जानता था कि यह ख़राब शुरू आत ख़राब परिणाम में भी बदल जाएगी. शुरूआती झटके से दिल्ली शिखर धवन के 30, कप्तान श्रेयस अय्यर के 28, ऋषभ पंत के 39 और कोलिन इनग्रैम के 38 रनों की मदद से संभली. लेकिन इसके बाद तो जैसे सारा माहौल ही बदल गया. पंजाब ने अंतिम चार ओवर में सारा खेल बदल दिया. पहले तो 39 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत ने मोहम्मद शमी की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए. इससे पहले पंत ने छक्का भी लगाया था. उसके बाद आर अश्विन के सीधे थ्रो पर क्रिस मोरिस रन आउट हो गए. अब स्...