आईपीएल-2019: पंजाब ने दिल्ली को 14 रन से हराया

आर अश्विन की कप्तानी में खेल रही पंजाब की टीम सही मायने में सोमवार को तब किंग्स साबित हुई जब उसने लगभग हारी हुई बाज़ी अपने नाम कर हैरतअंगेज़ अंदाज़ में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया.

कहां तो एक समय जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17वें ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन था और कहां वह 20 ओवर भी नही खेल सकी और 19.2 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई.

दिल्ली को इस मैच में बेहद ख़राब शुरूआत मिली जब पिछले मैच में 99 रन बनाने वाले पृथ्वि शॉ आर अश्विन की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर के एल राहुल के हाथों कैच हो गए.

कौन जानता था कि यह ख़राब शुरूआत ख़राब परिणाम में भी बदल जाएगी.

शुरूआती झटके से दिल्ली शिखर धवन के 30, कप्तान श्रेयस अय्यर के 28, ऋषभ पंत के 39 और कोलिन इनग्रैम के 38 रनों की मदद से संभली.

लेकिन इसके बाद तो जैसे सारा माहौल ही बदल गया.

पंजाब ने अंतिम चार ओवर में सारा खेल बदल दिया.

पहले तो 39 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत ने मोहम्मद शमी की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए. इससे पहले पंत ने छक्का भी लगाया था.

उसके बाद आर अश्विन के सीधे थ्रो पर क्रिस मोरिस रन आउट हो गए.

अब स्कोर 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 144 रन था.

उसके बाद भी चमत्कार होता रहा.

तेज़ गेंदबाज़ सैम करेन ने हैट्रिक लेते हुए दिल्ली की किल्ली 19.2 ओवर में 152 रन पर उखाड़ दी.

उनका शिकार बने हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा और संदीप लछीमाने.

वैसे उन्होंने 2.2 ओवर में केवल 11 रन देकर चार विकेट झटके.

पंजाब के कप्तान आर अश्विन और मोहम्मद शमी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले किंग्स इलेवन को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा गया.

किंग्स इलेवन ने किसी तरह लडखडाते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 166 रन बनाए.

पंजाब के लिए डेविड मिलर ने 43 और सरफ़राज़ ख़ान ने 39 रन बनाए.

यह दोनो बल्लेबाज़ तब आउट जब ऐसा लगता था कि यह जम चुके हैं और बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होंगे.

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ नाबाद 71 रन बनाकर सुर्खिया बटोरने और जीत में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल केवल 15 रन बना सके.

उनके जोड़ीदार सैम करेन के बल्ले से भी केवल 20 रन निकल सके.

वह तो अंतिम ओवर में किसी तरह मंदीप सिंह ने 13 रन बनाए जिसकी मदद से पंजाब 150 रन से ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा.

मंदीप सिंह ने कैगिसो रबाड़ा के इस ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर पहले तो चौका और उसके बाद कवर के ऊपर से छक्का जमाया.

मंदीप सिंह 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे.

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिस मोरिस ने केवल 30 रन देकर तीन, कैगिसो रबाडा ने 30 रन देकर दो और लैग स्पिनर संदीप लमीछाने ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

दिल्ली मैच भले ही हार गई लेकिन संदीप लछीमाने ने लगातार दो मैचों में शानदार गेंदबाज़ी कर अपनी तरफ़ सबका ध्यान खींचा है,.

लेकिन लैग स्पिनर संदीप लमीछाने तब चर्चा में आए थे जब वह पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बन गए.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने तब उन्हे केवल 20 लाख रूपये में ख़रीदा था.

अंतिम चार की दौड़ से बाहर होने के बाद दिल्ली ने उन्हें अंतिम 11 में खेलने का मौक़ा दिया, लेकिन इस बार तो वह दिल्ली के तीसरे मैच में ही खेलने में कामयाब हो गए.

उन्होंने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट लेकर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को निराश भी नही किया.

उन्होंने पिछला मैच कोलकाता के ख़िलाफ़ खेला था.

उसमें भी उन्होंने चार ओवर में केवल 29 रन देकर एक विकेट लिया था.

संदीप लमीछाने साल 2016 में अंडर-19विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेले.

उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ हैट्रिक लेकर अपने हुनर का परिचय दिया. तब उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे.

मंगलवार को आईपीएल-12 में जयपुर में मेज़बान राजस्थान रॉयल्स विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर का सामना करेगी.

राजस्थान और बैंग्लोर इस सीज़न में अभी तक तीन-तीन मैच खेल चुकी है और सभी मैच हारी है.

Comments

Popular posts from this blog

Отставку Евкурова связали с прошлогодним конфликтом с Чечней

方方日记:肺炎疫情下中国人的“国家利益”与个人自由

Супербактерии наступают: ученые рассказал