वसीम अकरम के साथ मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर बदसलूकी, कहा- प्रताड़ित महसूस कर रहा हूं
लंदन. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मैनचेस्टर एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। अकरम के मुताबिक, मंगलवार को एयरपोर्ट पर उन्हें अपनी दवाइयों को कूड़ेदान में फेंकने के लिए कहा गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अकरम 1997 से टाइप 1 डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं, तब वे पाकिस्तान के कप्तान थे। अकरम को दिन में कई बार इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है।
अकरम ने ट्वीट किया, ‘मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर आज मेरा दिल टूट गया। मैं दुनियाभर में इंसुलिन के साथ सफर करता हूं और आज जो यहां हुआ इससे मेरा दिल टूट गया। मैं काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा हूं। मुझसे काफी बेरुखी से बात की गई और सार्वजनिक रूप से इंसुलिन को इसके कोल्ड केस से निकालकर प्लास्टिक बैग में रखा गया।'
Very disheartened at Manchester airport today,I travel around the world with my insulin but never have I been made to feel embarrassed.I felt very humiliated as I was rudely questioned & ordered publicly to take my insulin out of its travel cold-case & dumped in to a plastic bag pic.twitter.com/UgW6z1rkkF
— Wasim Akram (@wasimakramlive) July 23, 2019
‘एयरपोर्ट प्रबंधन दवाओं की सही देखभाल नहीं की’
53 साल के अकरम हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप के कमेंटेटर थे। अकरम ने कहा, ‘एयरपोर्ट प्रबंधन ने उनकी डायबीटीज की दवाओं की सही तरह से देखभाल नहीं की।’ अकरम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट में 414 और 356 वनडे में 502 विकेट लिए।
मुंबई में भारी बारिश के बाद हिंदमाता, दादर, अंधेरी, सायन में सड़कों और रेलवे ट्रेक पर घुटनों से ऊपर पानी भर गया। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक कोलाबा में 171 मिमी बारिश हुई, जबकि सांताक्रुज में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात की स्थिति के कारण शहर में अगले दो दिन भारी बारिश होगी। रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। यहां जुलाई में औसतन 840 मिमी बारिश होती है, जबकि 8 जुलाई तक 708.7 मिमी बारिश हो चुकी है।
बिहार में बिजली गिरने से 28 की मौत
पटना, औरंगाबाद, जमुई और भागलपुर समेत 8 जिलों में बिजली गिरने से मंगलवार को 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से अब तक 8.85 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। बाढ़ के कारण सीतामढ़ी में 27, मधुबनी में 25, अररिया में 12, शिवहर और दरभंगा में 10-10, पूर्णिया में 9, किशनगंज में 5, सुपौल में 3, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में 2-2 लोगों की जान गई। राज्य की कोसी, महानंदा, बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान और परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
हिमाचल और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह से शाम तक बांदा में 51 मिमी, बहराइच में 49.4, गोरखपुर में 12.6, उरई में 17, बलिया में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। हिमाचल में मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39% कम बारिश हुई है। चंबा में 69%, हमीरपुर में 10%, कांगड़ा में 39%, किन्नौर में 69%, कुल्लू में 34%, लाहौल और स्पीति में 94%, मंडी में 48%, शिमला में 18%, सिरमौर में 33%, सोलन में 20% और ऊना में 25% कम बारिश रिकॉर्ड हुई।

Comments
Post a Comment